दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कीर्ति आजाद का नाम तय, औपचारिक घोषणा बाकी

 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कीर्ति आजाद का नाम तय, औपचारिक घोषणा बाकी



कांग्रेस हाईकमान ने कीर्ति आजाद को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने की तैयारी कर ली है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। शीला दीक्षित के निधन के बाद यह सीट खाली थी।


 

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन स्थिति अब तक साफ नहीं हो पाई है। कीर्ति आजाद के अलावा पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और जय प्रकाश अग्रवाल भी अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। 

शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली हुआ पद 

पूर्व मुख्यमंत्री और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का जुलाई में निधन हो गया था। जिसके बाद से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। बीते करीब तीन महीने तक नया अध्यक्ष न मिलने से दिल्ली विधानसभा की तैयारियों पर असर पड़ रहा है।

दिल्ली कांग्रेस के पदाधिकारी भी मानते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) पर बड़ी बढ़त मिल गई थी। लेकिन तीन महीने से अध्यक्ष का पद खाली होने से विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर असर पड़ रहा है।